फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के लालच में उखाड़ा शिवलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। डेंडासयी गांव के पिपरहापुरवा मंदिर से चोरी शिवलिंग को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में दो आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शिवलिंग के नीचे सोना होने की जानकारी थी। सोना न मिलने पर शिवलिंग को प्राचीन बताकर बेचने की फिराक में घूम रहे थे।

गांव के रज्जन गौतम और राजेंद्र गौतम के परिवार ने करीब पांच साल पहले मंदिर का निर्माण कराया था। इस परिवार का कारोबार नोएडा में हैं। ये लोग कभी कभार ही गांव आते हैं। मंदिर में जयपुर से खरीदी कीमती मूर्तियां स्थापित कराई थी। 19 सितंबर की रात मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया था।
विज्ञापन


एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी। डेंडासयी गांव से ही संदिग्ध होने की आशंका पर कल्लू के बेटे जयकरन विश्वकर्मा और गोरेलाल के बेटे रामू विश्वकर्मा को पकड़ा गया। दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने राज उगल दिया।

जंगल में छिपाकर रखा शिवलिंग भी उनकी निशानदेही पर बरामद हो गया। चोरी का कारण पूछने पर दोनों ने बताया कि मंदिर गांव के बड़े लोगों ने बनवाया था। उन्हें लगा कि शिवलिंग के नीचे सोना गड़वा दिया होगा।
विज्ञापन


सोना न मिलने में भी शिवलिंग की अच्छी रकम वसूल हो जाती। इसी आस पर शिवलिंग चोरी की थी। बताया कि चोरी के पहले तीन दिनों से मंदिर के पास ही दोनों सोते थे। एसओ ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सोने कीलालच में उखाड़ा था शिवलिंग
प्राचीन बताकर ऊंचे दाम पर बेचने की थी योजना
मंदिर के मालिकों का नोएडा में है कारोबार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें