फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी की जांच में मिली भिन्नता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्कालीन कार्यवाहक प्राचार्य रविशंकर पर शिकंजा कसता जा रहा है। बीटीसी 2013 बैच के फेल 58 प्रशिक्षणार्थियों के मामले में भेजी गई तीनों शीटों के अंकाें में भिन्नता पाई गई है।

आरोप है कि रविशंकर ने अंक बढ़ाकर सभी को पास कर दिया था। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर विभाग की संयुक्त निदेशक (जेडी) माया निरंजन जांच कराने आईं। कई घंटे की जांच के बाद उन्होंने प्रथमदृष्टया अनियमितता मानते हुए संबंधित पत्रावलियां कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


डायट में तत्कालीन प्राचार्य कु. विमल वर्मा के कार्यकाल में बीटीसी 2013 बैच के 58 प्रशिक्षणार्थी फेल हो गए थे। फेल प्रशिक्षणार्थियों के हंगामा करने पर प्राचार्य बिना मेडिकल लिए अवकाश पर चली गई थीं। बात बढ़ने पर डीएम ने तत्कालीन डीआईओएस मो. रफीक को प्राचार्य का चार्ज दे दिया।

डीएम के निर्देश पर तत्कालीन डीआईओएस ने परीक्षा नियामक को मौखिक परीक्षा में दिए गए अंकों की शीट भेजी, लेकिन प्रशिक्षणार्थियों के फेल होने का मामला नहीं सुलझा। इसके बाद प्राचार्य का कार्यभार उप प्राचार्य रविशंकर को मिला। उन्होंने तीसरी बार नई अंक शीट तैयार कर परीक्षा नियामक को भेजा।

इसके बाद ये प्रशिक्षणार्थी पास हो गए। डायरेक्टर माध्यमिक के आदेश पर जेडी ने शुक्रवार को डायट आकर जांच की। जांच में तीनों सीटों के अंकों में भिन्नता पाई गई। जांच के बाद जेडी ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के परीक्षण के बाद संबंधित पत्रावली कब्जे में ले गई हैं।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया तीसरी बार बनी अंकशीट भेजने वाले कार्यवाहक प्राचार्य का दोष लग रहा है। सभी अभिलेखों की बारीकी से जांच के बाद सही तथ्य सामने आएंगे। रिपोर्ट तैयार कर डायरेक्टर के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें