फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में ही फुंका नया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। रानी तालाब के पास क्षमता बढ़ाकर रखा गया 350 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 48 घंटे भी इलाके के लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं कर सका। रविवार देर रात एक बार फिर से ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फुंक गया। इससे आधे कस्बे में बिजली गुल हो गई। लोगों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


कस्बा रामपुरा निवासी संजय सिंह, संजय गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, नवीन त्रिपाठी, जान मुहम्मद, सुनील कुमार, दिवाकर गुप्ता ने बताया कि थाने के समीप रानी तालाब पर क्षमता बढ़ाकर 250 की जगह 350 केवीए का ट्रांसफार्मर बीती शुक्रवार देर शाम रखा गया था। क्षमता बढ़ने से माना जा रहा था कि अब इलाकों के लोगों को भरपूर बिजली मिल सकेगी और आएदिन खड़ी होने वाली ट्रांसफार्मर संबंधी समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा, लेकिन लोगों को यह उम्मीद उस वक्त पूरी हो पाई और रविवार रात 350 केवीए का ट्रांसफार्मर फिर फुंक गया। इलाके के लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से पहले उसमें चिंगारियां भी फूटीं। गनीमत यह रही कि आग नहीं लगी, वर्ना हादसा हो सकता था।

लोगों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका हैं, पर न तो अफसरों ने सुध ली है और न ही कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इससे आधे कस्बे में बिजली गुल है। भीषण गर्मी में बत्ती न मिलने से लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें