अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
इटावा के पाड़री वाले बाबा के आश्रम जा रहे ट्रैक्टर के पलटने से महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।
ग्राम ऊसरा अड्डा इटावा से 15 श्रद्धालुुआें को लेकर एक ट्रैक्टर एमपी की सीमा में स्थित पाड़री वाले बाबा के आश्रम पूजा करने जा रहे थे। ट्रैक्टर लखना सिंडौस मार्ग पर ग्राम ढकरा के पास पहुंचा तो चालक संतुलन खो बैठा। जिस कारण ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घायलों की मदद की। एसओ चकरनगर रोहित तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान अड्डा ऊसरा निवासी 60 वर्षीय चंद्रकली पत्नी रघुवर दयाल की मौत हो गई। जबकि घायल जगरानी, रामसेवक, सुमन कुमारी, हरिओम एवं गुड्डू को इटावा भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चकरनगर ने बताया कि जिन लोगों के मामूली चोटें थीं उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- पाड़री वाले बाबा के आश्रम जा रहे थे श्रद्धालु, 12 घायल