फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा बुखार से मौतों का सिलसिला, 24 घंटे में 8 की मौत, मचा कोहराम

Thu, 13 Sep 2018 08:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले 24 घंटे में संडीला तहसील क्षेत्र के पांच गांवों में आठ लोगों की बुखार से मौत हो गई। बुखार की चपेट में आकर जान गंवाने वाले आठ लोगों में से चार एक ही गांव के हैं। संडीला तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कुछ दिनों से लगातार मौतें हो रही हैं। अधिकतर लोगों की मौत बुखार से हुई है।
विज्ञापन


संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरोहरी निवासी गंगा (18) पुत्री अवधेश, राजवती (40) पत्नी कालीचरण और गुलजार (45) पुत्र कढ़िले लगभग छह दिन से बुखार की चपेट में थे। तीन दिन से यह लखनऊ के अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। गंगा की मौत बुधवार आधी रात के बाद लगभग एक बजे हो गई। राजवती ने गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे दम तोड़ दिया। गुलजार की मौत दिन में लगभग साढ़े बारह बजे हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन

24 घंटे में बुखार से आठ की मौत

डेमो पिक
ग्राम सिकरोहरी के ही महनूर (20) पुत्र साबिर की मौत लखनऊ में तेज बुखार से उपचार के दौरान गुरुवार दोपहर दो बजे प्राइवेट अस्पताल में हो गई। संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम गोसवा निवासी मुंशी (60) पुत्र कन्हई, डोगवा निवासी मुन्नी (50) पत्नी गजराज और कैलाशा (65) पत्नी केदारी निवासी जरायमलखेड़ा ने पिछले 24 घंटे के अंदर अपने-अपने गांव में बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

मुंशी और मुन्नी को पिछले चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। कैलाशा दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलैया निवासी छोटू (5) पुत्र राजेश की मौत बुखार की चपेट में आकर गुरुवार को दोपहर में हो गई। छोटू पिछले तीन दिन से बुखार की चपेट में था। संडीला के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास उसका उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें