धूप में खड़े भूखे प्यासे गोवंश (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई पिहानी ब्लाक की ग्राम पंचायत मंसूरनगर में बनी गोशाला में आठ मवेशियों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि दस दिन पहले तीन मवेशियों की मौत के बाद शव नहीं उठाने से बीमारी फैल गई। इससे इन मवेशियों ने दम तोड़ दिया। मंसूरनगर स्थित गोशाला में 200 मवेशियों को रखने की क्षमता है।
एक सप्ताह पहले तक यहां 200 मवेशी बंद थे। कई दिन से गोशाला में बंद मवेशियों की स्थिति खराब थी। शनिवार सुबह आठ मवेशियों ने दम तोड़ दिया। मवेशियों की मौत की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने ग्राम सचिव तेजराम को सूचना दी। दोपहर को तेजराम पशु चिकित्सक के साथ मौके पर पहुंचे।