फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: होने वाली पत्नी और उसकी सहेली से 8.35 लाख ठगे, गिरफ्तार, ऑनलाइन विज्ञापन देकर युवक से तय की थी शादी

Sun, 06 Dec 2020 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से जिस लड़के से शादी तय हुई, उसी ने अपनी होने वाली पत्नी और उसकी सहेली से नौकरी के नाम पर 8.35 लाख रुपये ठग लिए। खुद को सचिवालय में चीफ ऑडिट ऑफिसर बताकर दोनों लड़कियों से कई बार में रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


ठगी का एहसास होने पर जून में पीड़िता ने हरबंश मोहाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि इलाके के एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था।

विज्ञापन के जरिये सहारनपुर निवासी पंकज राव ने संपर्क कर युवती से शादी तय की। उसने युवती व उसकी एक सहेली को सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और दोनों से कई बार में 8.35 लाख रुपये ऐंठ लिए। 12 लाख रुपये और मांगे तो दोनों को शक हुआ। सचिवालय में पता किया तो जानकारी हुई कि पंकज राव का कोई भी शख्स वहां नौकरी नहीं करता।
विज्ञापन


जून 2020 में युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पंकज को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। वह लोगों को जाल में फंसाकर नौकरी के नाम पर पैसे वसूलता था। दर्जनों लोगों के दस्तावेज उसके पास से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें