कानपुर में गुरुवार को 746 नए कोरोना संक्रमित मिले। 7,426 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है। वहीं, इसके दुगने 1525 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली।
कानपुर में गुरुवार को 746 नए कोरोना संक्रमित मिले। 7,426 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है। वहीं, इसके दुगने 1525 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित 82 रोगी अस्पतालों में ठीक हुए हैं और 1443 रोगियों ने होम आइसोलेशन में कोरोना से जंग जीती है। अब तक कोरोना से 63 हजार 703 रोगी ठीक हुए हैं। नगर में कुल संक्रमितों की संख्या 77 हजार 200 है।
विज्ञापन
आंकड़ेबाजी के खेल में कम दिखाने की कोशिश लगातार जारी
कोरोना से हो रहीं मौतों को आंकड़ेबाजी के खेल में कम दिखाने की कोशिश लगातार जारी है। गुरुवार को शहर में 28 मौतें दर्ज की गईं, जिसमें से 12 मौतें 24 घंटे के अंदर की हैं, जबकि 16 मौतें 24 घंटे से पहले की हैं। इन मरीजों की मौतें कब हुईं इसका पता नहीं है।
कोरोना से तीन रोगियों की मौत हैलट, दो की कुलवंती, दो रोगियों की मेडिहेल्प हॉस्पिटल, एक की न्यू लीलामणी हॉस्पिटल, एक रोगी की अपोलो, दो रोगी की फॉर्चून, एक रोगी की प्रिया, एक रोगी की रामा मेडिकल कालेज, दो रोगी की द्विवेदी हॉस्पिटल, एक रोगी की जीटीबी हॉस्पिटल, दो रोगी की केएमसी, एक रोगी की एसआईएस हॉस्पिटल, एक रोगी की नारायणा मेडिकल कालेज, एक रोगी की एसपीएम हॉस्पिटल, शहर के एक रोगी की केजीएमयू लखनऊ, छह रोगियों की कृष्णा मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में हुई है। नगर में अब तक कुल 1391 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।