कानपुर देहात। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन 11 दिसंबर तक होगा। हालांकि तेजी से काम हो रहा है। इसकी वजह से बुधवार को जिले की चारों विधानसभा में 73.94 फीसदी गणना प्रपत्र डिजिटाइज कर लिए गए हैं। अकबरपुर-रनियां विधान बढ़त बनाए हुए है, जबकि भोगनीपुर विधानसभा सबसे पीछे है।
जिले की चार विधानसभाओं में कुल 1336177 मतदाता हैं। गणना प्रपत्र वितरण और भरे गणना प्रपत्र लेकर डिजिटाइज करने के लिए 1577 बीएलओ लगाए गए हैं। वहीं तहसीलों में कंप्यूटर ऑपरेटरों की मदद से भरे गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज कराने का काम तेजी पर है। अकबरपुर रनियां में 328342 मतदाता हैं। अब तक 249161 मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरे कर एप पर डिजिटाइज कर दिए गए हैं। यह 75.88 फीसदी है। रसूलाबाद विधानसभा में 327582 मतदाता हैं। इनमें से अब तक 245815 मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजटाइज हो चुके हैं। यह 75.04 फीसदी है। सिकंदरा विधानसभा में 334541 मतदाता हैं। अब तक 249255 मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं जो 74.51 फीसदी है।
वहीं, भोगनीपुर विधानसभा में कुल 345712 मतदाता हैं। इसमें से 243675 मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटाइज हुए हैं। यह 70.48 फीसदी है। डिजिटाइजेशन के साथ ही अब गणना प्रपत्रों के अनुसार वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग कराई जा रही है। इसमें समय अधिक लग रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पहले 4 दिसंबर तक गणना प्रपत्र डिजिटाइज की जानी थी मगर चुनाव आयोग ने अब तिथि बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी है। इससे पहले ही डिजिटाइजेशन व मैपिंग का काम पूरा कराने का लक्ष्य है। 16 दिसंबर से दावे व आपत्तियां ली जाएगी।