फतेहपुर। कमल कप के लिए रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए क्रिकेट के फाइनल मैच में बहुआ की टीम ने बिंदकी की टीम को चार विकेट से हराकर मैच जीत लिया। बिंदकी की टीम ने दस ओवर में केवल 45 रन बनाए थे।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, सदर विधायक विक्रम सिंह और क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव पहुंचे। पहला सेमीफाइनल सरदार पटेल बिंदकी और पं दीनदयाल उपाध्याय खागा के बीच हुआ, जिसमें सरदार पटेल बिंदकी विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच शहीद भगत सिंह गाजीपुर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुआ की टीमों के बीच हुआ, जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुआ विजयी रही। फाइनल मैच सरदार पटेल बिंदकी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुआ के बीच हुआ। जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुआ की टीम विजयी रही। अंतिम मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही। विजेता टीम को कमल कप एवं अन्य खेल सामग्री के साथ सम्मानित किया गया। श्याम प्रसाद मुखर्जी बहुआ विजेता तथा सरदार पटेल बिंदकी उप विजेता के अतिरिक्त अन्य आठ टीमों को भी भाजपा युवा मोर्चा की ओर से खेल किट के प्रदान की गई।