फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से भट्ठा मजदूर की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने में शनिवार की रात एक भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। वह कई घंटे ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर गांव निवासी रामसजीवन रैदास का बेटा छोटा रैदास (35) गांव के हाईवे किनारे भट्ठे में मजदूरी करता था। वह ट्रैक्टर चालक शंकर के साथ भट्ठे से ईंट लादकर उतारने गया था। ईंट उतारकर घर लौटते समय रहसूपुर गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे छोटा रैदास दब गया। चालक छिटक कर दूर जा गिरा। चालक किसी तरह से गांव पहुंचा। मजदूर के परिजनों को हादसे की खबर दी। परिजन और ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दबे मजदूर को बाहर निकाला जा सका लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंची पर तब तक छोटा रैदास की मौत हो चुकी थी।। परिजनों ने बताया कि पत्नी कुंती देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। उसकी एक बेटी साधना और तीन बेटे राहुल, हिमांशु व गौरव हैं। एसओ राकेश मौर्या ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। इत्तफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें