बिल्हौर (कानपुर)। जीटी रोड चौड़ीकरण और विस्तारीकरण में क्षेत्र के मिडुआ गांव में ग्रामीणों के आवास भी जा रहे हैं। उन आवासों को बचाने के लिए ग्रामीण ब्लाक परिसर पहुंचे और कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा, और कार्रवाई की गुहार लगाई।
जीटी रोड किनारे उत्तर दिशा में स्थापित मेडुआ गांव निवासी नरसिंह, रामनरेश, रामू, पुष्पा देवी, रामविलास, संतोष, शैलेंद्र, अमर सिंह, रमन, बाबूराम आदि ग्रामीण मंगलवार को कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा को ज्ञापन देेने पहुंचे। ग्रामीणों ने कमिश्नर को बताया कि एनएच 91 के चौड़ीकरण होने से गांव के करीब आधा सैकड़ा मकान पूरी तरह जमींदोज हो जाएंगे। ग्रामीण जनहित का कार्य होने के कारण उक्त रोड के चौड़ीकरण को कोई विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि एनएच 91 ने जल्द से जल्द कब्जा हटाने की हिदायत दी है, लेकिन ग्रामीणों को आवास निर्माण के लिए कोई जगह नहीं दी गई है और न ही मुआवजे के बारे में कोई अधिकारी कर्मी गांव आया है। ग्रामीणों ने कमिश्नर से उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले में कमिश्नर से एसडीएम बिल्हौर हिमांशु गुप्ता से मामले का संज्ञान लेकर एनएच 91 और अपर जिलाधिकारी भू अधिपत्य से मिलकर ग्रामीणों की हर संभव मदद करने के भी आदेश भी दिए हैं।