फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे रेंगते निकने वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। सागर कानपुर मार्ग पर मंगलवार को मकर संक्रांति के चलते वाहनों की संख्या बढ़ गई। इससे कस्बे में करीब पांच किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। करीब सात घंटे तक वाहन रेंगते हुए निकले।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर दो-तीन दिन से कानपुर-सागर राजमार्ग पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालक बेतरतीब ओवरटेक करते हैं। इसके चलते मंगलवार को आईटीआई के पास से मुख्य चौराहे तक करीब पांच किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई। सुबह 10 बजे से शाम तक 5 बजे तक वाहन रेंगते हुए निकले। मुख्य चौराहे पर अफरा तफरी की स्थिति नजर आई। जल्द निकलने के चक्कर में तमाम वाहन वाया चीनी मिल रोड कूष्मांडा देवी मंदिर के पास निकले लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ने से वहां जाम लग गया।
सत्संग में को आती जाती है भीड़
घाटमपुर। पहली जनवरी से सजेती क्षेत्र के अमौली गांव के निकट नरायण साकार हरी कार्यक्रम चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यक्रम में आए अनुयायी मूसानगर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। यहां से दोपहर में सत्संग स्थल पर जाते हैं और घंटे-दो घंटे बाद लौटते हैं। आने और जाने के दौरान सेवादार गेस्ट हाउस के पास से लेकर मुख्य चौराहे तक यातायात को रोक देते हैं। इससे राजमार्ग पर वाहनों का दबाव और बढ़ जाने से जाम लग जाता है। हर मंगलवार को अन्य अनुयायी छोटे चार पहिया वाहनों से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें