फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में स्वाइन फ्लू की चपेट में आए दो भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आगरा में रहकर जूता फैक्ट्री में नौकरी करने वाले दो सगे भाई स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए। दोनों का इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है। रविवार को जब परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वह दहशत में आ गए। बेटों का हालचाल लेने के लिए परिजन आगरा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला आदर्श नगर निवासी रमाकांत अगिभनहोत्री के दो बेटे हैं। इनमें आशीष (37) व विमल (32) आगरा स्थित एक जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। वह तीन साल से वहां रह रहे हैं। दस दिन पूर्व आशीष को तेज बुखार व सांस लेने में तकलीफ हुई थी। आशीष ने आगरा में उपचार कराया तो जांच में स्वाइन फ्लू के एच वन एन वन वायरस की पुष्टि हुई। आशीष का उपचार शुरू होते ही इसी बीमारी के संभावित लक्षण विमल में भी दिखाई पड़े। ऐसे में चिकित्सकों ने जब विमल की जांच की तो उसे भी स्वाइन फ्लू से पीड़ित पाया। पिता रमाकांत ने बताया कि दोनों बेटों का उपचार आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। रमाकांत के भाई शिवाकांत ने बताया कि पूरा परिवार आगरा में आशीष व विमल के साथ है। चिकित्सकों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें