फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर जेल भेजने की दी धमकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। वन विभाग के रैपुरा रेंज अंतर्गत गढ़चपा गांव के पास नाली बनाने व गड्ढा खोदने का कार्य मजदूरों ने किया है। जिसकी मजदूरी न मिलने पर मजूदरों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मजदूरी दिलाने की मांग की। दो अन्य स्थानों पर भी काम किया लेकिन भुगतान नहीं हुआ। मजदूरों ने आरोप लगाया कि रेंज के अधिकारी व फारेस्टगार्ड मजदूरी नहीं दे रहे है। मजदूरी मांगने पर मारने-पीटने व जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने कलक्ट्रेट परिसर के सामने पेड़ों के नीचे डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

बुधवार शहडोल, समेत रींवा व अन्य जिले के मजदूरों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बताया कि वन विभाग के चिंहित तीन स्थानों पर एक माह से ज्यादा काम किया। जिसकी लाखों रुपये मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। प्रदर्शन के बाद डीएम को दिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि वन विभाग के रैपुरा रेंज में नाली बनाने व गड्डा की खुदाई की थी। अधिकारी के पास जाने पर कहता है कि किसी से शिकायत किया तो जेल भेजवा दूंगा। मजदूरी को अधिकारी शीलतपुर गांव के कुछ ग्रामीणों के खाते डलवाकर रुपये निकाल लिया है। मजदूरी मांगने पर मारने पीटने व जेल भेजने की धमकी दी जा रही। इस मौके पर जितवा, हरीप्रसाद, रज्जू, रामा, रामबिहारी, आशा, विद्या, शियारानी, शिवसागर, मिथलेश, शिवकुमार, फूलंचद्र, सुरेश, राजकुमार, भोला, सुधा आदि मौजूद रहे। इस मामले में डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। इन मजदूरों को गुरुवार को वन विभाग कार्यालय बुलाया गया है। इनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें