फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर हाउस में लगी आग, 40 गांवों में रहा अंधेरा
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर के बनकट गांव स्थित 33 केवीए पावर हाउस में लगा आठ एमवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर गुरुवार की देर रात जल गया। इससे लोढवारा फीडर क ी विद्युत सप्लाई बंद हो गई। जिसमें 40 से अधिक गांवों में रात भर अंधेरा रहा। शुक्रवार की देर शाम तक आधे गांवों की आपूर्ति बहाल हो पाई है। आग लगने का कारण अधिक लोड बताया जा रहा है।
बनकट गांव स्थित 33 केवीए में पुराने व जर्जर विद्युत के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इसके साथ उपकरण भी पुराने लगे हैं। जिससे आए ट्रांसफार्मर व उपकरण जल जाते हैं। गुुरुवार देर रात को अचानक आठ एमवीए बिजली का ट्रांसफार्मर जलने लगा। जिससे पावर हाउस में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने किसी तरह से आग बुझाई। इससे लोढ़वारा फीडर के 40 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। जिसमें लोढ़वारा, छिपनी, बनकट, बंधोइन, चिल्ला, परसौंजा, रमयापुर, रूपौली, आदि गांवों मेें विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता हरीबरन ने बताया कि अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है। जिसको सुधारने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। आधा काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें