फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच को गई दुष्कर्म के आरोपी की स्लाइड वापस, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर(कानपुर देहात)। सीएचसी डेरापुर के डाक्टर के विरुद्ध लापरवाही करने पर एसएसआई ने मुकदमा दर्ज कराया है। डाक्टर ने दुष्कर्म के आरोपी के कपड़े व स्लाइड को पॉलिथीन में सील कर जांच के लिए भेजा था। जिसे लैब में सील ठीक न होने पर बिना जांच के वापस कर दिया गया। पुलिस ने दोबारा नियमानुसार सील करने के लिए कहा तो डाक्टर ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को डेरापुर थाने में तैनात एसएसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बीती 27 मई को पुलिस ने राहुल सिंह को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया था। सीएचसी में डॉ आई समद ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद उसके कपड़े व बनाई गई स्लाइड को कागज में रखकर पॉलिथीन में सील कर मोहर लगा दी। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला शाला लखनऊ भेजा गया। वहां से यह नमूना यह कह कर वापस कर दिया गया कि उपरोक्त भेजे गए माल को सही ढंग से नियमानुसार सील नहीं किया गया है।
नियमानुसार सील कराकर भेजने के लिए लिखा गया। इधर, एसएसआई अरुण सिंह ने डाक्टर से मिलकर कई बार उक्त सामग्री को ठीक से सील कर परीक्षण के लिए भेजने को कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। एसओ रामबहादुर पाल ने बताया कि एसएसआई की तहरीर पर डाक्टर के खिलाफ लापरवाही समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें