मेरापुर। खेत पर गए किसान का 11 हजार वोल्टेज के टूटे पड़े तार पर पैर पड़ा गया। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। आसपास खेत पर मौजूद लोगों ने घटना देखकर परिजनों को सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति बंद कराकर शव को तार से अलग किया।
गांव बमिया निवासी अमर सिंह (70) सोमवार की सुबह खेत पर गया था। उसके खेत में 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार टूटा पड़ा था। उसमें करंट आ रहा था। अमर सिंह का पैर तार पर पड़ गया। इससे करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे गांव के अन्य लोगों ने अमर सिंह को खेत में पड़ा देखा तो वह उसके
पास गए। पैर में बिजली का तार फंसा देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। परिवारीजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर बिजली सप्लाई बंद कराई, तब शव को तार से अलग किया। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्रा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एक्सईएन ने मृतक
के परिजनों को दो लाख रुपये का चेक दिया, बकाया तीन लाख रुपये कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दिए जाने का आश्वासन दिया है। मृतक के पांच पुत्र और दो पुत्रियां है। चार पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। एक पुत्र राघवेंद्र की अभी शादी नहीं हुई है। राघवेंद्र ने बताया कि उसकी मां जावित्री देवी की पहले ही मौत हो चुकी है।
टूटे तार पर पड़ा पैर, चली गई जान
11 हजार वोल्टेज के टूटे पड़े तार से हुआ हादसा
एक्सईएन ने परिजनों को दो लाख का दिया मुआवजा
अमर उजाला ब्यूरो