फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से हजारों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द मौसम के बीच सुस्त पड़ती पुलिस गश्त से चोरों की पौबारह है। पखवारेभर में अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने घरों व दुकानों में घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस कार्यशैली को खुली चुनौती है। कई घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ितों में पुलिस के खिलाफ खासा आक्रोश है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन



विधायक के गांव बरझाला में चोरों ने दो बंद पड़े घरों के ताले लोड़ दिए। घर में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर हजारों रुपयों के जेवर व नगदी चुराकर ले गए। विधायक ने गांव के पास खुले अंग्रेजी और देशी शरात के ठेकों को समय से बंद करवाने के पुलिस को निर्देश दिए है।


गांव बरझाला विधायक अमर सिंह खटिक का गांव है। यह गांव नर्सरी व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध है। इस गांव के रहने वाले इश्हाक खां रिश्तेदारी में दिल्ली गए थे। घर ताला पड़ा था। मंगलवार की रात में चोर चहार दीवारी फांद कर अंदर घुस गए। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी व बक्सो के ताले तोड़ने के बाद उसमें रखे जेवर व नगदी चुरा ले गए। इसी गांव के निवासी अजीत कुमार कायमगंज
विज्ञापन


के मोहल्ला झपट्टी में परिवार के साथ रहते है। गांव वाले घर में ताला पड़ा रहता है। मंगलवार की रात मुख्य द्वार पर पड़ा ताला चोरों ने तोड़ दिया और घर में घुस गए। कमरों के अंदर बक्सा व अलमारी में जो सामान रखा था। उसको वाहर निकाल कर फैला दिया। बुधवार सुबह गांव के लोगों ने दोनों घरों के ताले टूटे देखे तो दोनों घरवालों को मामले की जानकारी दी। इश्हाक खां के घर से चोर जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। कितने की चोरी हुई इसकी


जानकारी इश्हाक के दिल्ली से वापस लौटने पर पता चलेगा। अजीत कुमार ने बताया कि गांव वाले मकान में कोई खास सामान नहीं रखा था। कपड़े व अन्य सामान रखा हुआ था। जिसको चोर फैला गए। गांव के लोगों ने लगातार हो रही चोरियों के संबंध में विधायक अमर सिंह खटिक को दी। विधायक ने पुलिस को गांव में गश्त बढ़ाने और गांव के वाहर शराब के ठेकों को समय से बंद करवाने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों के पास रात में अराजकतत्व एकत्र होते है जो चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।


विधायक के गांव बरझाला में 23 दिसंबर को बंद पड़े छह घरों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपयों की नगदी और जेवर चुरा ले गए थे। पीड़ितों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने को थाने में तहरीर दी थी। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस ने उनके घरों में हुई चारियों की रिपोर्ट नहीं खिली गई।
विज्ञापन



दो घरों के टूटे ताले, हजारों की चोरी
विधायक के गांव में दो घरों के टूटे ताले, हजारों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें