फर्रुखाबाद। बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े मोबाइल टावर के गार्ड की करंट लगने से मौत हो गई। मौत सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बिजली विभाग करंट लगने की जांच करेगा।
जिला हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव कंथू खेड़ा निवासी गौरव (37) पुत्र गिरीशचंद्र अवस्थी शहर के पांचालघाट शमसानघाट पर स्थित मोबाइल टावर पर गार्ड का काम करता था। गौरव पत्नी रीता देवी और बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार की शाम कुछ लोग उसे सोताबहादुरपुर बिजली सही कराने के लिए बुला ले गए। शटडाउन न होने के कारण जैसे ही वह पोल पर चढ़ा उसी समय उसे करंट लग गया। जिससे वह गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग भाग निकले। जानकारी होने पर गांव के कुछ लोगोें ने गार्ड के परिजनों को दी। सूचना पर साथी मोहित
और परिवार के अन्य लोग आ गए। आनन फानन में गौरव को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर मनोज कुमार रतमेले ने उसे मृत घेाषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता, मां मिथिलेश कुमारी भी अस्पताल पहुंच गई। शव को देखकर मां अचेत होकर गिर पड़ी। टावर के टेक्नीशियन दीपक, संजय ने बताया कि गौरव करीब 15 साल से गार्ड है।
एक्सईएन पंकज अग्रवाल ने बताया कि टावर कर्मचारी ने जेई को शट डाउन के लिए कोई सूचना नहीं दी। वह बिना शटडाउन के पोल पर चढ़ गया। जिससे करंट लग गया।
बिजली पोल पर चढ़ा मोबाइल टावर का गार्ड, करंट से मौत
- बिना शट डाउन के लाइन सही कर रहा था गार्ड
- मौत की खबर पर परिजनाें में मचा कोहराम