फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रदेश की भाजपा सरकार का जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने का दावा खोखला साबित हुआ है। सितंबर में पड़ रही उमस भरी गर्मी में टुकड़ों में करीब आठ घंटे की बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन



सितंबर में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। ऐसे में बिजली कटौती लोगों की समस्या बढ़ा रही है। रोस्टिंग और लोकल फाल्ट से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे कारोबार तो प्रभावित हो रहा है।


रस्तोगी मोहल्ला में फोटो फ्रेम दुकानदार नरेंद्र पांडेय का कहना है कि करीब 15 दिन से बिजली कटौती बढ़ गई है। बिजली जाने का कोई समय भी निर्धारित नहीं है। अमित मिश्रा ने कहा कि करीब दस दिन से बिजली कटौती बढ़ने से परेशान हैं। बिजली न होने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। रेलवे रोड पर साड़ी की दुकान
विज्ञापन



करने वाले विक्की अग्रवाल का कहना है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। इलेक्ट्रानिक दुकानदार अशोक शाक्य का कहना है कि बिजली कटौती से कारोबार 20 फीसदी तक गिर गया है। रात की कटौती से दुकानों और घरों में चोरी की आशंका बनी रहती है। गढ़ी नवाब न्यामत खां निवासी गृहणी


निर्मला सक्सेना का कहना है कि देेर शाम बिजली न होने से घर के काम निपटाने में दिक्कत होती है। शाम को उसम भी बढ़ जाती है। रात में नींद पूरी न होने से सिर भारी रहता है। मोहल्ला छक्का नाजिर कूंचा निवासी डेयरी व्यवसाई पीयूष चतुर्वेदी का कहना है कि दिन भर डेयरी का काम निपटाने के बाद शाम को जब सोने का समय होता है तो बिजली चली जाती है।
विज्ञापन



आठ घंटे बिजली कटौती शहरवासी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें