फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के विवाद में शिक्षामित्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ (कन्नौज)। शहर के गनेश चौधरी नई बस्ती मोहल्ले में शुक्रवार को शिक्षामित्र की हत्या उसके पड़ोसी ने कूड़ा डालने के विवाद में कर दी। घटना में गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पड़ोसी परिवार समेत भाग निकला है। एसपी हरीशचंदर ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीओ के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर दी गई हैं।

फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज निवासी मुबारकपुर गांव के निवासी यशपाल सिंह यादव उर्फ बबलू करीब तीन साल से यहां इंद्रपाल सिंह यादव के मकान में किराये पर रह रहे थे। वह मुबारकपुर में ही शिक्षामित्र थे। जहानगंज थाने के गदनपुर तुर्रा गांव के दवा प्रतिनिधि रोहित उर्फ रोहिताश बाथम भी यहीं मकान बनवाकर रहते हैं। तीन दिन पहले यशपाल की पत्नी मधु का पड़ोसी रोहित उर्फ रोहिताश बाथम की पत्नी कुसुमा से कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे इसी बात को लेकर यशपाल और रोहित के बीच फिर झगड़ा हो गया। आरोप है कि रोहित और उनकी पत्नी कुसमा ने धारदार हथियार से यशपाल पर हमला कर दिया। यशपाल की पत्नी मधु बचाने आई तो उस पर भी वार किए। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े में धारदार हथियार चलते देख आसपास के लोग सन्नाटे में आ गए। फिर पति-पत्नी को गिरते देख लोग दौड़ पड़े। इस पर रोहित और कुसुमा वहां से भागे। कुछ ही देर में पुलिस आई और उसने लहूलुहान दंपति को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां यशपाल को मृत घोषित कर मधु को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर एसपी हरीशचंदर भी पहुंचे और मौका मुआयने के बाद मातहतों को निर्देश दिए। एसपी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दोनों टीमें लग गई हैं। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे।

कन्नौज में कूड़े के विवाद में शिक्षामित्र की हत्या
-पत्नी की हालत गंभीर, सैफई में कराया गया भर्ती, पड़ोसी एमआर ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें