फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी प्रेमिका, थाने में तीन घंटे चला सुलह का दौर

Sat, 22 Jul 2017 07:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दो महीने से लापता लड़की को पुलिस ने शुक्रवार की शाम को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। युवती अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी थी। उसने थाने में कागजात दिखाए और प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ गई। थाने में तीन घंटे तक दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश होती रही। आखिर दोनों के परिजन शादी को राजी हो गए। 
विज्ञापन

  औरैया अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने बीते नौ मई को पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट गांव दर्ज  कराई थी। इसके बाद पुलिस तलाश करती रही मगर युवती का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने जिस लड़के के नाम रिपोर्ट दर्ज थी, उसे भी पकड़ लिया मगर वह अपने आप को बेकसूर बताता रहा। शुक्रवार देर शाम बिधूना क्षेत्र से पुलिस ने युवती को दूसरे लड़के के साथ पकड़ लिया और थाने ले आई। यहां पर युवती ने कोर्ट मैरिज के कागज दिखाए। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया। युवती प्रेमी के साथ ही रहने को अड़ गई। परिजनों ने आपस में बातचीत की और शादी के लिए तैयार हो गए। सीओ लालता प्रसाद ने बताया कि युवती के परिजन प्रेमी से शादी के लिए राजी हो गए है।

दूसरे लड़के ने ली चैन की सांस 
लड़की के पिता ने गजेंद्र के नाम पर रिपोर्ट दर्ज  कराई थी। पुलिस गजेंद्र को पकड़कर पूछताछ कर रही थी। मगर वह खुद को बेकसूर बता रहा था। अब जब लड़की दूसरे लड़के के साथ मिल गई तो गजेंद्र व उसके परिजनों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें