फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली थानाक्षेत्र कचौड़ी गली निवासी युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय युवक घर में अकेला था, जब उसका बड़ा भाई दुकान से लौटा तो घटना की जानकारी हुई। युवक की मां ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कचौड़ी गली निवासी मोनू तिवारी (16) पुत्र स्व. प्रमोद अपने बड़े भाई सोनू संग मिठाई का काम करता था। मंगलवार को मोनू घर पर अकेला था। बड़ा भाई दुकान पर, मां सीता देवी शुक्लागंज मायके में थीं।

रात ग्यारह बजे बड़ा भाई सोनू दुकान बंद कर होटल से खाना लेकर घर पहुंचा तो देखा टीवी तेज आवाज में खुली थी और अंदर दुपट्टे से भाई का शव लटक रहा था। यह देख उसके शुक्लागंज निवासी मामा पप्पू शुक्ला को सूचना दी। मामा पप्पू व मां सीता रात में ही घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सदर चौकी इंचार्ज अब्दुल मन्नान ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस से मोनू की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है, लेकिन हत्या कौन कर सकता है इस पर शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन


-परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें