फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार नाबालिग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार नाबालिग की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में मिहौली गांव के सामने रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पन्हर गांव निवासी मोहित उर्फ राजाबेटा (16) पुत्र स्व.महावीर सविता सेंगनपुट्टा गांव में अपनी बुआ के यहां रहकर चिरुहूली स्थित विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था। शुक्रवार शाम 3 बजे वह साइकिल से राशन लेने के लिए बुआ के घर से निकला था। मिहौली गांव पर बने कट को पार करते समय इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से मोहित को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें