फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कब्जे को लेकर भाजपा नेता व सपा सांसद पुत्र में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत सीतापुर कस्बे एक जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार की शाम को भाजपा नेता व सपा सांसद के पुत्र बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर बाउंड्रीवाल बनी थी। सांसद के पुत्र ने जबरन तोड़ दिया है। सपा सांसद के पुत्र का कहना कि उनकी 10 फीट जमीन पर भाजपा नेता ने कब्जा कर लिया है। एडीएम के आदेश पर पुलिस ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप पटेल ने बताया कि उनकी आनंद रिसोर्ट के पीछे 16 विस्वा जमीन है। जहां बांडड्रीवाल भी बनी है। आरोप लगाया कि रविवार को सपा सांसद कृष्णा देवी के पुत्र अंकुर पटेल व सहयोगियों ने दीवार जबरन गिरा दी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

उधर, सपा सांसद के पुत्र अंकुर पटेल कहना कि एसडीएम के आदेश पर जमीन की पैमाइश कराई जा रही थी। 10 फीट जमीन भाजपा नेता के कब्जे में मिली है। वह प्लॉट की जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे।
विज्ञापन

किसी के हिस्से की भूमि कब्जा का प्रयास नहीं किया गया है। सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सपा सांसद व भाजपा नेता के बीच जमीन का विवाद था। जमीन की पैमाइश भी कराई गई। विवाद होने पर काम को एसडीएम के आदेश पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें