फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माइनर पटरी कटने से 70 बीघा फसल जलमग्न

Mon, 17 Mar 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर ब्लॉक के जैनपुर गांव में शनिवार रात माइनर की पटरी कट गई। इससे 35 किसानों की लगभग 70 बीघा गेहूं व चना की फसल जलमग्न हो गई। रविवार सुबह बालू भरी बोरियां रखकर पटरी की मरम्मत की गई। गनीमत रही कि माइनर पूरी क्षमता से नहीं चल रही थी।
विज्ञापन


पिंडार्थू हेड से भोगनीपुर माइनर जुड़ी है। यह माइनर जैनपुर गांव से होकर निकली है। माइनर की कमजोर पटरी शनिवार रात को कट गई। हालांकि माइनर पूरी क्षमता से नहीं चल रही है। मगर रविवार सुबह तक 35 किसानों की लगभग 70 बीघा गेहूं व चना आदि फसलें जलमग्न हो गईं। चना की फसल जलमग्न होने से खराब होने की आशंका है। रविवार सुबह किसान फसलें देखने पहुंचे तब जानकारी हुई। इसके बाद किसानों ने सिंचाई विभाग के जेई को अवगत कराया। इसके साथ ही बालू भरी बोरियां रखकर माइनर पटरी का कटाव बंद करना शुरू किया।
मशक्कत कर पटरी का कटाव बंद किया जा सका। सर्वेश सिंह, पप्पू सिंह, दीपक सिंह, गुड्डू, रमन, मल्लू सिंह, राजेंद्र सिंह, भूरा सिंह, राजकुमार, जंटर सिंह, राजेश सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह आदि ने बताया कि गनीमत रही कि माइनर पूरी क्षमता से नहीं चल रही थी। वरना गेहूं व चना की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती। चना की फसल में अधिक नुकसान का अनुमान है। मेड काटकर पानी निकालने का जतन किया जा रहा है। जेई मोहम्मद तारिक ने बताया कि माइनर की मरम्मत करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें