फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नोटों की पोटली में गेहूं' और 'भूसे में चांदी की मूर्तियां', खुलासा हुआ तो हर शख्स सन्न रह गया

Fri, 03 Aug 2018 12:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छापा मारकर बरामद की गई 46 किलो चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुरः गंगागंज, महाराजपुर में गुरुवार को मेरठ पुलिस ने राम बिहारी पासवान के घर पर दबिश देकर सात लाख रुपये और 46 किलोग्राम चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बरामद की हैं। नोटों की पोटली में गेहूं और मूर्तियों को भूसे के ढेर के बीच में छिपाकर रखा गया था। यह माल मेरठ के सराफ संजय अग्रवाल का है, जो उनका चालक सुनील पिछले दिनों लेकर भाग निकला था। मेरठ पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


मेरठ के देलही गेट निवासी संजय अग्रवाल सराफा कारोबारी हैं। मेरठ सराफा बाजार में उनका चांदी का थोक कारोबार है। 26 जुलाई को संजय अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से 46 किलो चांदी की मूर्तियां और 19 लाख रुपये लेकर दिल्ली जा रहे थे । कार इंदिरापुरम प्रतापपुर, मेरठ निवासी सुनील उर्फ बिट्टू चला रहा था। रास्ते में संजय कार से उतरकर फोन पर कारोबार के सिलसिले में किसी व्यापारी से बात करने लगे।

इसी बीच सुनील चांदी व नकदी समेत कार लेकर भाग निकला था। इस मामले में संजय अग्रवाल ने मेरठ के देलहीगेट थाने में सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मेरठ पुलिस ने सर्विलांस पर उसका मोबाइल नंबर लगाया तो सुनील की लोकेशन महाराजपुर के गंगागंज गांव में मिला।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

सुनील के बारे जानकारी होने से इनकार करते रहे

छापा मारकर बरामद किए गए 7 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला
छानबीन में पता चला कि गंगागंज गांव में आरोपी की ससुराल है। इसी आधार पर देहलीगेट थाने के दरोगा सुनील कुमार मिश्रा टीम के साथ गुरुवार को महाराजपुर थाने पहुंचे। इसके बाद महाराजपुर पुलिस के साथ सुनील के ससुर राम बिहारी पासवान के घर पर दबिश दी। वहां दो बोरियों में चांदी की मूर्तियां और तीन बैगों से सात लाख रुपये बरामद किए।

पुलिस ने आरोपी की पत्नी प्रीती उसके परिजनों से पूछताछ की। वे सुनील के बारे जानकारी होने से इनकार करते रहे। मेरठ पुलिस आरोपी के साले राहुल को अपने साथ ले गई है। महाराजपुर थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी अपनी ससुराल में चांदी की मूर्तियां और सात लाख रुपये छिपाकर भाग गया था, जिसे मेरठ पुलिस ने बरामद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें