फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शिवराजपुर में ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की मौत

Fri, 11 Sep 2026 12:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: शिवराजपुर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 65 वर्षीय अवधेश यादव की मौत हो गई। घटना के बाद चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बताया गया कि अवधेश यादव पुत्र शालिग्राम ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार अवधेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें