फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पढ़ाई में कमजोर 62 आईआईटीयंस किए गए टर्मिनेट, मर्सी अपील का मिलेगा मौका

Tue, 05 Jun 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी में पढ़ाई में कमजोर 62 आईआईटीयंस को प्रोग्राम से टर्मिनेट कर दिया गया है। इसमें 45 स्नातक और 17 परास्नातक के बताए जा रहे हैं। आईआईटी कानपुर में सोमवार को सीनेट की अहम बैठक में यह फैसला हुआ।

विज्ञापन


निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि टर्मिनेशन की प्रक्रिया सामान्य है। जिन भी छात्रों का मसला रखा गया है उन्हें अब मर्सी अपील करने का मौका दिया जाएगा। मर्सी अपील के मुद्दे को अगले सीनेट की बैठक में रखा जाएगा। सीनेट टर्मिनेट छात्रों की दलील के आधार पर उन्हें दोबारा प्रोग्राम जारी रखने की अनुमति दे सकती है। हालांकि इसके लिए छात्र को यह विश्वास दिलाना होगा कि वह आगे से पढ़ाई में बेहतर होगा।

बैठक में दीक्षांत समारोह में दी जाने वाली डिग्री और मेडल पर भी चर्चा हुई। समारोह का प्रस्तावित कार्यक्रम पेश किया गया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 'मिनट टू मिनट' कार्यक्रम पर चर्चा हुई। 28 जून को होने वाले 51वें दीक्षांत समरोह में स्नातक के करीब 860 छात्रों और परास्नातक  व पीएचडीके करीब 900 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। सीनेट में छात्रों की संख्या के अलावा मेडल पर भी चर्चा हुई। हालांकि फाइनल सूची 21 जून को प्रस्तावित सीनेट की बैठक के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन


अभय सेठ को इंस्पायर फैकल्टी अवार्ड
आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षक डॉ. अभय कुमार सेठ को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) की तरफ से इंस्पायर फैकल्टी अवार्ड दिया गया है। अभय पिछले कई वर्षों से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें