फर्रुखाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवा नेता शुभम रॉय के नेतृत्व में फतेहगढ़ चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसके बाद नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंक दिया। इस अवसर पर शिखर सक्सेना, बॉबीराज, ऋषभ कुमार, सुशील कुमार, अरविंद, रजनेश और अनुज यादव आदि रहे।
वहीं, आतंकी घटना के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने देर शाम को त्रिपोलिया चौक तक कैंडल मार्च निकाला। संजय गुप्ता, श्याम धूरिया, अमित कुमार, केदार शाह, गौरव प्रताप सिंह, नितिन वर्मा और अनूप कुमार आदि रहे। नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कसबा चौराहा पर भाकियू (टिकैत गुट) और सिरौली चौराहा पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल पाकिस्तान का पुतला फूंका।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीशंकर जोशी, गौरव चौहान, हाफिज अब्दुल्ला खां, पप्पू खां, बबलू खां, ध्रुव गुप्ता, सचिन गुप्ता, रामू गुप्ता, श्याम गुप्ता और राहुल गुप्ता आदि रहे। उधर, मोहम्मदाबाद के गांव लखरौआ गांव के युवकों ने कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर विपिन प्रताप सिंह, जगदीश सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, अनुराग आदि रहे।