इटावा। सैफई क्षेत्र के ग्राम रमैयापुरा मे यूनिक एजूकेशन हेल्थ एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में स्वास्थ्य कथा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वदेशी प्रचारक राजीव दीक्षित की चित्र के समक्ष द्वीप जलाकर हुई। इस दौरान स्वदेशी कथा वाचक उज्ज्वल कुमार ने ग्राम वासियों को बिना दवा खाए स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। उन्होंने महिलाओं को रसोई विज्ञान के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान समाजसेवी विवेक पांडेय, जय कुमार , वेदान्त त्रिपाठी, अनुज कुमार पाल , दर्शन सिह, अतुल कुमार समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।