फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज दो पर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ईवीएम स्ट्रांग रूम के आसपास इलाके में सोमवार को रूट डायवर्जन रहेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस इलाके में किए गए हैं। पैरामिलेट्री फोर्स और पीएसी स्ट्रांग रूम में तैनात रहेगी। ईवीएम सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रशासन से फुटपाथ को खाली रखने का निर्णय लिया है। जिससे जाम में ईवीएम न फंसे।
विज्ञापन


बांदा-टांडा हाईवे के राधानगर शाह मार्ग पर रूट डायवर्जन रहेगा। शाह के आगे नए बाईपास से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इधर, राधानगर से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मार्ग के बीच तपस्वीनगर में मंडी समिति में ईवीएम मशीनें लाई जाएंगी। इस मार्ग पर देवीगंज के पास लंबा जाम लगता है। देवीगंज से राधानगर तक सब्जी, ठेले वालों से फुटपाथ खाली रखने के आदेश दिए गए हैं। हाईवे पर रूट डायवर्जन कहीं प्रभावी नहीं रहेगा। यातायात प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि इस रूट के अलावा कहीं भी डायवर्जन नहीं लागू है।


मतदाताओं के लिए वाहनों से आने जाने पर कहीं रोक नहीं लगाई गई है। बूथ से दो सौ मीटर की दूरी पर वाहन को रोक दिया जाएगा। ई-रिक्शा समेत उपलब्ध सभी वाहनों से मतदान करने लोग जा सकते हैं। यात्री गाड़ी के तौर निजी वाहन के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। वाहन स्वामी अपने परिवार को लेकर ही मतदान कराने जा सकते हैं। उसी वाहन को बार-बार पोलिंग स्टेशन के आसपास फटकते देखा गया तो कार्रवाई के दायरे में आ सकता है। निजी वाहन से पड़ोसी को भी मतदान केंद्र पहुंचाना आफत में डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें