फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत में दो चालकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रकों की भिड़ंत में दो चालकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर(फतेहपुर)। हाईवे के मुगल मार्ग पर मंगलवार रात करीब दो बजे ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। ट्रकों के सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी जसवंत का बेटा वीरेंद्र उर्फ बंटी (35) और बलवंत सिंह का बेटा सर्वेश कुमार (18) दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक थे। राजस्थान से भाड़ा लादकर उड़ीसा प्रांत के कटक जा रहे थे। मुगल मार्ग हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के गंगरावल मोड़ के पास रात को पहुंचे। तभी चौडगरा की तरफ से जा रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक झारखंड प्रांत के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र के दुमांडे निवासी नुदीन अंसारी (28) और सहचालक संजय यादव (30) थे। हादसे
विज्ञापन
विज्ञापन


की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने ट्रकों में फंसे चालकों को बाहर निकाला। मौके पर नुदीन अंसारी को मृत हालत में पाया। दूसरे ट्रक के चालक वीरेंद्र और सह चालक सर्वेश और संजय को जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों के इलाज के दौरान चालक वीरेंद्र की मौत हो गई। थानेदार एमयू सिद्दकी ने बताया कि चौडगरा की तरफ से आया ट्रक रास्ते में पेड़ टूटा होने से दाहिनी साइड से आ रहा था। उड़ीसा जाते ट्रक ने ओवरटेक किया। ट्रकों की भिड़ंत में दोनों के चालकों की मौत हो गई है। चालकों के परिजनों को सूचना दी गई है। औरैया जिले से सर्वेश के पिता बलवंत पहुंचे। उन्होंने बताया कि सर्वेश की हालत ठीक है। वह घर चला गया है।
फोटो संख्या एवं परिचय
1- मुगलमार्ग हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक। अमर उजाला
मृतकों में एक ट्रक चालक औरैया के दिबियापुर का व दूसरा झारखंड का रहने वाला था
बकेवर थाना क्षेत्र के गंगरावल मोड़ के पास देर रात हुआ हादसा, मृतकों के परिजन पहुंचे
दोनों ट्रक के सह चालक घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें