फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में होगी बागवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में परिषदीय स्कूल परिसरों में अब बागवानी भी होगी। यहां अतिरिक्त भूमि पर किचेन गार्डेन बनाकर सब्जी पैदा की जाएगी। लौकी, तरोई, भिंडी, खीरा, टमाटर, बैगन आदि सब्जियां पैदा होंगी। मिड-डे मील की थाली में यही सब्जी परोसी जाएगी। इसके लिए ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष व प्रधानाध्यापकों की संयुक्त कमेटी बनेंगी। मंडल में 3880 प्राथमिक और 1992 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। अधिकांश के परिसर में अतिरिक्त जमीन है।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों और खासकर ग्रामीण विद्यालयों के परिसर में काफी अतिरिक्त भूमि है। अब शासन ने इस भूमि का सदुपयोग करने की योजना बनाई है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर यहां भी किचन गार्डेन बनवाए जाएंगे। इनमें लौकी, तरोई, पालक, भिंडी जैसी हरी सब्जियां उगाई जाएंगी। इन्हें आर्गेनिक तरीके से उगाया जाएगा। मिड-डे मील प्राधिकरण इसी सत्र में किचन गार्डेन बनवाएगा।

किचन गार्डेन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे स्कूलों के नाम मांगे हैं जहां किचन गार्डेन बनाए जा सकें। इसमें उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र की भी मदद ली जाएगी। चयनित स्कूलों में प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम प्रधान के सहयोग से यह योजना संचालित होगी। अभी मंडल के करीब 40 परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक अपनी ओर से स्कूल परिसर में सब्जियां पैदा कर मिड-डे मील में इस्तेमाल कर रहे हैं। मिड-डे मील जिला समन्वयक एबी भाष्कर ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार कमेटियों का गठन जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों के परिसर में अब बागवानी भी
किचन गार्डेन बनाकर पैदा की जाएंगी सब्जियां
मिड-डे मील में होगी उत्पादित सब्जियों की खपत
प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष व शिक्षक की बनेगी समिति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें