फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बीघापुर (उन्नाव)। थानाक्षेत्र की कैंची मोड़ रेलवे क्रासिंग पर एक किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पिता ने गांव के ही एक अधेड़ पर छेड़छाड़ करने और उससे परेशान होकर बेटी के आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

बीघापुर के बेहटा भवानी गांव के मोहल्ला चौरसिया नगर निवासी शिवदास चौरसिया की बेटी रविवार दोपहर बिना बताए घर से चली गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार वाले उसकी तलाश कर ही रहे थे। शाम करीब चार बजे गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर कैंची मोड़ रेलवे क्रासिंग पर एक किशोरी के रायबरेली-कानपुर पैसेंजर के आगे कूदकर जान देने की घटना पता चली। पिता शिवदास और मां ममता बीघापुर थाने पहुंचे तो मृतका की पहचान अपनी बेटी शालिनी चौरसिया (16) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उसकी बेटी बेहटा भवानी स्थित इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। आरोप लगाया कि गांव का एक करीब 50 साल का व्यक्ति अक्सर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। आरोप है कि पिछले सप्ताह भी बेटी रोते हुए घर पहुंची थी। शालिनी तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ा भाई बंगलूरू में नौकरी करता है। छोटा भाई कक्षा एक में पढ़ता है। बीघापुर थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि पिता ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


-पिता ने गांव के ही एक अधेड़ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
-एसओ बोले, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें