फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में उतरा करंट, आभूषण कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर रविवार को आभूषण कारीगर की मौत हो गई। उसे बचाने में पत्नी को भी करंट का झटका लग गया। परिजनों ने दोपहर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज घोसियाना मोहल्ले के चित्रगुप्त नगर कालोनी निवासी कुंदन लाल सोनी का बेटा पंकज (28) शनिवार रात छत पर सोया था। रविवार भोर पहर वह छत से उतर कर कमरे में पहुंचा। कूलर के आगे की पत्तियों को अपनी ओर घुमाने लगा, करंट उतर जाने से वह कूलर से चिपक गया। छटपटाते देखकर पत्नी पूजा बचाने दौड़ी। पति को बचाने में वह करंट के झटके से वह दूर जा गिरी। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे। पंकज को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में पंकज बीच का था। भाई गोरे ने बताया कि दुकानदारों के आर्डर पर जेवर बनाने का काम करता था। पंकज की शादी चार साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

कूलर में उतरे करंट से आभूषण कारीगर की मौत
पति को बचाने में पत्नी भी करंट लगने से दूर जा गिरी
सदर कोतवाली के ज्वालागंज में रविवार दोपहर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें