फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर देहात)। घुमंतू गिरोह के सदस्यों की चेकिंग करने निकले पुलिस दल के हत्थे वाहन चोर गिरोह चढ़ गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली घाटमपुर के अलावा थाना नर्वल और चकेरी में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क पर घुमंतू गिरोह के सदस्यों की चेकिंग के लिए पुलिस दल सक्रिय था। मुगल रोड स्थित राहा मोड़ के पास तीन बाइकों पर पांच लोगों को आते देख पुलिस ने रोक कर चेक किया और बाइकों के कागजात मांगे तो कोई कागजात नहीं मिले। जांच में तीनों बाइकें चोरी की निकलीं। पुलिस पांचों युवकों को बाइकों के साथ थाने ले आई।
थाने में पूछताछ की गई तो पकड़े गए पांचों युवक वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले। आसपास के थानों से उनकी हिस्ट्रीशीट पता की गई तो थाना नर्वल, चकेरी और घाटमपुर में उनके खिलाफ दोपहिया वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज पाए गए। कोतवाल ने बताया कि वाहन चोरों में भोगीपुर (पाली) थाना नर्वल कानपुर निवासी अजय सिंह, 39 बी आकाशगंगा कालोनी चकेरी थाना अहिरवां (कानपुर) निवासी जय शिव, ग्राम बिच्छीपुर (रेउना) घाटमपुर निवासी सुभाष सचान, यादव नगर अहिरवां (चकेरी) कानपुर निवासी प्रदीप कुमार और सर्दे-गोपालपुर (घाटमपुर) निवासी अंकित यादव शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि अंकित यादव के खिलाफ कोतवाली घाटमपुर में हत्या, लूट और वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। भोगीपुर (पाली) निवासी अजय सिंह के खिलाफ नर्वल थाने में जबकि, जयशिव और प्रदीप के खिलाफ थाना चकेरी (कानपुर) में संगीन मुकदमे दर्ज हैं। सुभाष सचान भी वाहन चोरी में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें