फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में खलासी की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

गाजीपुर थाने के सिमौर गांव निवासी पप्पू द्विवेदी (25) ट्रक में खलासी था। इसी ट्रक में चुरियानी गांव निवासी भोला चालक है। ट्रक में मौरंग लेकर दोनों रायबरेली जा रहे थे। सोमवार की भोर हुसैनगंज थाने से कुछ फासले पर ढाबे में चाय पीने के लिए ट्रक रोका। ढाबे से लौटकर सड़क पार कर रहा था, तभी जमरावां की तरफ से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के पास हाईवे पर सोमवार दोपहर बाइक सवार दो युवक पैदल हाईवे पार कर रहे वृद्ध से भिड़ गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। वृद्ध खखरेरू थाने के दौलत रहमतपुर गांव निवासी भैयालाल (60) हैं। बाइक सवार दोनों अज्ञात युवकों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के ककरहा आबूनगर मोहल्ला निवासी अब्दुल मंजर (70) दोपहर को घर से चाय पीने के लिए जीटी रोड पर आया था। आबूनगर पुलिस चौकी तिराहे पर बाइक की टक्कर से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध का जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें