फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वतकांड में साथी को पकड़े जाने पर भड़के अधिवक्ता, नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिश्वत कांड में आयकर अधिकारी के साथ अधिवक्ता की गिरफ्तारी को लेकर वकील समुदाय में नाराजगी है। विरोध में जिला बार एसोसिएशन और टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गुरुवार को हड़ताल पर रहे। सोमवार को टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। उधर, लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को दस दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेेज दिया।
विज्ञापन


सीबीआई की भ्रष्टाचार निवारण शाखा ने मंगलवार की रात आयकर अधिकारी संजय कुमार जैन और आयकर/ वाणिज्यकर के वकील प्रमोद शर्मा को 1.50 लाख रुपये रिश्वत के लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। दोनोें लोगों को सीबीआई लखनऊ ले गई। वहां से कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साथी अधिवक्ताओं ने प्रमोद शर्मा

को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। जिला बार एसोसिएशन दीवानी और टैक्स बार एसोसिएशन के वकीलों घटना की निंदा की है। वकीलों के दोनों संगठनों ने गुरुवार को हड़ताल रखी। अदालतों और आयकर संबंधी काम नहीं किया। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया ने बताया कि टैक्स बार एसोसिएशन के समर्थन में गुरुवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि वकील हड़ताल पर रहे है। अधिवक्ता साथी की मौत हो गई थी। इस कारण आंदोलन को बड़ा रुप नहीं दिया गया। बार काउंसिल को इस प्रकरण में अपने स्तर से आंदोलन किए जाने के लिए पत्र भेजा जाएगा। सोमवार को आंदोलन की रणनीति के लिए बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम
सीबीआई की भ्रष्टाचार निवारण शाखा ने मंगलवार रात आईटीओ को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था
रिश्वत कांड में साथी अधिवक्ता को पकड़े जाने का बार एसोसिएशन ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें