फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर कायार्लय में पसरा रहा सन्न ाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आयकर अधिकारी संजय कुमार जैन के पकड़े जाने के दूसरे दिन भी आयकर कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। पूरे दिन कर्मचारी व अधिकारी प्रकरण को लेकर आपस में बात करने से कतराते नजर आए।
विज्ञापन



जिले में दो आयकर अधिकारी है। संजय कुमार जैन के पास ए से एम अल्फावेट तक के आयकर संबंधी करदाता है। करीब एक माह से संजय कुमार जैन ने छापेमारी अभियान में तेजी लाई थी। शहर स्थित बन्नू मिष्ठान भंडार के

मालिक अरविंद भारद्वाज से 1.50 लाख रुपये रिश्वत लेते सीबीआई टीम ने आयकर अधिकारी संजय कुमार जैन और अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा को पकड़ा था। इसके बाद से आयकर कार्यालय में सन्नाटे सा माहौल बन गया। गुरुवार को भी कार्यालय में सन्नाटा रहा। अधिकारी आते और जाते रहे। विभागीय कर्मचारी भी इस प्रकरण में बताना तो दूर आपस में बात करने से भी कतरा रहे थे। भ्रष्टाचार में आयकर अधिकारी और वकील के पकड़े जोन से शहर में कई प्रकार की चर्चाएं शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयकर कार्यालय में दूसरे दिन भी सन्नाटा
भ्रष्टाचार में आयकारी अधिकारी के पकड़े जाने से मचा है हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें