फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरे भाइयों में चली लाठियां, सात लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरैनी/बबेरू। रास्ते में पड़ा पाइप फटने से हुए विवाद में मौसेरे भाई आपस में भिड़ गई। दोनों पक्षों से जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में सात लोग लहूलुहान हो गए। गंभीर हालत में सीएचसी से तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया।


कोतवाली क्षेत्र के खुनवा पुरवा अंश डोंगरी गांव का मुन्ना सोमवार को सुबह बाइक से करवरियन पुरवा जा रहा था। रास्ते मे सेक्शन पाइप डालकर गांव के रामऔतार, श्याम सुंदर, जयचंद,लोक सेवक व अमृत खेतों की सिंचाई कर रहे थे।
विज्ञापन



बाइक से पाइप टूटने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मुन्ना ने फोन से पिता हरीचरन व चाचा श्रीपाल को बुला लिया। कुछ ही देर में दोनों लाठियां चलीं। मारपीट में एक पक्ष से मुन्ना (36), हरीचरन (52) व श्रीपाल (49) और दूसरे पक्ष से रामऔतार, श्याम सुंदर व अमृत को भी चोटें आईं। सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाक्टरों ने हालत नाजुक होने पर रामऔतार उसके बेटे अमृत और दूसरे पक्ष के हरीचरन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



दोनों पक्ष मौसेरे भाई बताए गए। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे खिलाफ तहरीर दी है। उधर, बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक मरका थाने के वन बरौली गांव में खानदानियों ने सूरज (53) को जमीन विवाद में लाठी से पीट दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

-रास्ते में पड़ा पाइप फटने पर शुरू हुआ विवाद
-दूसरी घटना में खानदानियों ने वृद्ध को पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें