फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष टूटते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ।
शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे मां दुर्गा महोत्सवों में जीवंतलीलाओं के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन मां के कूष्मांडा देवी स्वरूप के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। देर रात तक पूजा-अर्चना का क्रम चला। इसी तरह विशुनगढ़ रोड स्थित काली मठिया, ताजपुर रोड स्थित कालीदेवी मंदिर, गमादेवी मंदिर, बहवलपुर स्थित संतोषीमाता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों का देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


जहानगंज रोड स्थित इंदिरा आवास कालोनी में मां दुर्गा महोत्सव में भगवान श्रीराम की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम ने जैसे ही धनुष को तोड़ा, पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। मोहल्ला रामनगर स्थित गौरीनाथ मंदिर में माता वैष्णों की गुफा के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। बच्चों द्वारा भगवान शंकर व पार्वती की लीलाओं का मंचन किया गया। इंदिरानगर में पहली बार मनाए जा रहे मां दुर्गा महोत्सव के दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रस्तुत किए गए भजनों को सुन श्रोता भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


धनुष टूटते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे
-मां दुर्गा महोत्सवों में जीवंत झांकियों की मची धूम
-संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भी हुआ आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें