फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपिल में तीन घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल। थाना क्षेत्र के राधानगर नाजिर नगला गांव में तीन घरों के ताले तोड़कर चोर रुपये व जेवर सहित लाखों का माल समेट ले गए। घटना के समय दो परिवारों के लोग गांव में देवी जागरण में गए थे। पीड़ितों की सूचना पर देर रात यूपी 100 पुलिस मौके पर जाकर जांच की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई।


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव राधानगर नाजिर नगला में बुधवार रात देवी जागरण था। गांव का सुखवीर और उनके परिजन जागरण में गए थे। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। कमरो के ताले तोड़कर चोर 50 हजार रुपये, एक चांदी की करधनी, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी तोड़िया, एक चेन, अंगूठी और कपड़े आदि ले गए। चोरी की दूसरी वारदात कल्लू उर्फ सत्यराम के घर
विज्ञापन



में हुई। सत्यराम भी परिवार के साथ देवी जागरण में गया था। चोर ताले तोड़कर घर में घुस गए और एक करधनी, एक जोड़ी खटुआ व अन्य सामान उठा ले गए। देर रात करीब दो बजे दोनों परिवार जागरण से लौटे तब चोरी का पता चला। तीसरी वारदात लल्लू पुत्र हरीराम के घर पर हुई। हरीराम जागरण में गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे। लल्लू के घर से चोर 20 हजार रुपये,


एक चेन, एक जोड़ी झाले, एक टीका, 2 अंगूठी, एक जोड़ी तोड़िया व कपड़े आदि उठा ले गए। देर रात रिमझिम बारिश होने पर परिजन छत से उतरे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसी बीच हरपाल के परिजन जागरण से घर पहुंचे। घर में सामान बिखरा देख और कमरों के ताले टूटे देख उसने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घरों में जांच की। पीड़ितों ने थाने में


तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। लल्लू ने बताया कि तीन महीने पहले बेटे दीपचंद की शादी हुई थी। बहू के जेवर घर में रखे थे। इस संबंध में एसओ ललित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एक ही रात चार घरों मेें चोरी की घटना का अंजाम देने वालों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई। विवेचक ने जांच जारी रखते हुए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर खुर्द निवासी राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप, अवनीश पुत्र हुलासी, ब्रजलाल पुत्र हुलासी और राजूपाल पुत्र अमर सिंह के घर में 15/16 जुलाई 2017 की रात चोर घुस गए थे। राजेंद्र के घर से चोर 11 हजार रुपये, जेवर, अवनीश कुमार के घर से 10 हजार नगद, जेवर, ब्रजपाल के घर से 18500 रुपये और जेवर, राजूपाल के घर से 50 हजार व जेवर चोर ले गए थे। चारों घटनाओं की रिपोर्ट राजेंद्र की तहरीर पर दर्ज हुई थी। इसकी विवेचना दरोगा राजेश कुमार शर्मा को दी गई। विवेचक ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ितों के बयान दर्ज किए। जांच पड़ताल में पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। विवेचक ने मुकदमे में जांच जारी रखते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।



नाजिर नगला में तीन घरों से लाखों की चोरी
गांव में चल रहे देवी जागरण में गए थे दो परिवार के लोग
एक परिवार के लोग गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे
पुलिस ने मौके पर छानबीन के बावजूद नहीं लिखी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें