अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिला अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर डायरिया पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा छह अन्य मरीजों को भर्ती कराया गया है। 24 घंटे के अंदर अस्पताल में तीन की मौत हो चुकी है।
इन दिनों लगातार बुखार व डायरिया पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बच्चे और वृद्धा की मौत के बाद शुक्रवार को भी एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि रामपुर देवल पहाड़ी निवासी 65 वर्षीय भानमती पत्नी रामकिशोर को परिजनों ने उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल लेकर आए। दोपहर तक इलाज के बाद मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि सप्ताह भर से वृद्धा की हालत खराब थी। पहले पहाड़ी अस्पताल में इलाज कराया गया था। शुक्रवार को रेफर होेने पर जिला अस्पताल लाए थे। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने शव वाहन से वृद्धा का शव गांव भिजवाया।
इसके अलावा अस्पताल में नवनीत कुमार पुत्र राजेंद्र, सिद्धार्थ मिश्रा पुत्र रामदेव निवासी रमपुरिया अव्वल, रामलली पत्नी संतोष कुमार निवासी बहिलपुरवा, गुड़िया पुत्री रमेश निवासी नयापुरवा, बबलू पुत्र राकेश निवासी कादरगंज और अजय पुत्र बिंदेश्वरी निवासी अशोह को बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया है।