फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के हत्थे चढ़े चार लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव।
कानपुर व लखनऊ के बीच ट्रेनों में यात्रियों से लूटपाट करने वाले एक गिरोह के चार शातिरों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लुटेरों ने सदर कोतवाली के सामने व गंगाघाट में बाइक लूटने के अलावा कई चेन स्नेचिंग की घटनाएं कबूली हैं। उनके पास से दो बाइक, 23 मोबाइल, लैपटॉप व पंद्रह हजार नगद बरामद हुआ है।


शनिवार देर रात जीआरपी इंस्पेक्टर सीपी सिंह ने मुखबिरों की सूचना पर टीम के साथ शहर व गंगाघाट पहुंचे। सदर कोतवाली के चौरा निवासी भइयालाल उर्फ सोनू, बुधवारी मोहल्ला निवासी राहुल उर्फ गोलू, शांतिनगर बड़ी नहर निवासी अमित मल्लाह व कल्याणी निवासी चंडी उर्फ फूलचंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



पूछताछ में युवकों ने 50 से अधिक लूटपाट, चेन स्नेचिंग व मारपीट की घटनाओं को स्वीकार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि चारों शातिर बीते दो माह में मरुधर एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, रायबरेली पैसेंजर व एलकेएम ट्रेनों में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के सिर पर वार कर लूट कर चुके हैं।


इसके अलावा करीब डेढ़ माह पहले सदर कोतवाली के सामने से एक युवक को घायल कर बाइक लूटने, 22 जून गंगाघाट के पुलेखा गांव के पास बाइक लूटने और 26 जून को दोस्तीनगर में साइकिल सवार के सिर पर डंडे से वार कर लूटपाट
विज्ञापन


की थी। वहीं सफीपुर में एक माह पहले महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को कबूला है। बताया कि इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की निशानदेही पर दो बाइक, एक लैपटॉप व 23 मोबाइल बरामद किए गए हैं। लूट का मुकदमा दर्ज कर चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जीआरपी के हत्थे चढ़े चार लुटेरे
ट्रेनों व सड़कों पर सरेराह करते थे लूट, कोतवाली के सामने भी लूट चुके बाइक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें