अमर उजाला ब्यूरो
असोहा। थानाक्षेत्र के छंगाखेडा गांव के बाहर अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। अधेड़ बुधवार सुबह शौच के लिए निकला था। उसके बाद वापस नहीं आया। खेत गए ग्रामीणों ने शव लटकता देखा। सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र की कालूखेड़ा चौकी अंतर्गत छंगाखेडा मजरे रामपुर निवासी रामनाथ (50) का शव गांव के बाहर देशराज की बाग में रस्सी से फांसी के फंदे से लटकता मिला। खेत गए ग्रामीणों ने शव लटकता देखा तो सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे राकेश ने पुलिस को आत्महत्या की तहरीर दी है। मृतक की पत्नी रामेश्वरी के अलावा बेटों में
राजेश, राकेश के अलावा बेटियों में प्रियंका, पिंकी व गुड़िया हैं। उधर, ग्रामीणों में रामनाथ के आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की चर्चा ग्रामीणों में रही। रामनाथ के शरीर व गले में भी चोटों के निशान हैं। जमीन में पैर के घुटने छू रहे थे। चर्चा रही कि रामनाथ ने आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या कर शव लटकाया गया है। थानाध्यक्ष मणिशंकर तिवारी ने बताया मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
खेत गए ग्रामीणों ने सूचना परिजनों को दी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा