फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। एट क्षेत्र स्थित गिरथान में तेज रफ्तार ट्रक व स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। इसमें स्कार्पियो सवार चालक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। झांसी, कानपुर हाईवे पर हुई घटना के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पाकर यूपी 100 पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात शुरू कराया। बाद में मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जनपद के महमूदपुरा गांव निवासी सुरेश कुमार (30) स्कार्पियो चालक है। शनिवार को स्कार्पियो सवार किसी काम से झांसी जा रहे थे। स्कार्पियो एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव के समीप पहुंची थी, तभी तेज गति में आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर ट्रक व स्कार्पियो की भिड़ंत से यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक सुरेश कुमार की मौत हो गई। उसके साथी रामू (30), गोपाल दास (25) व वीरबहादुर (28) निवासी इलाहाबाद को मामूली चोटें आईं। उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, पुलिस ने मृत सुरेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस के मुताबिक ट्रक को थाने में खड़ा कराया गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


तीन अन्य मामूली रूप से घायल, गिरथान में हुई घटना
आधे घंटे तक यातायात रहा बाधित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें