फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे वाले वोटिंग में रहे आगे, सुबह-शाम उमड़ी भीड़, 60 फीसदी मतदान 

Sun, 19 Feb 2017 09:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- युवाओं में दिखा वोट डालने का जज्बा
- कुछ मतदान केंद्र पर पसरा रहा सन्नाटा
- सुरक्षा के रहे कडे़ बंदोंबस्त 
विज्ञापन
कानपुर में वोट डालने पहुंचे लोगों की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिलों में मतदान हुआ। कानपुर सबसे पीछे रहा, लेकिन कानपुर में गंगा किनारे वालो की तारीफ करनी होगी।      दरअसल, गंगाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर पूरे दिन में करीब 60 फीसदी लोगों ने मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीन में कैद किए है। वहीं पूरे कानपुर जिले में 56.40 फिसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 12 जिलों में कानपुर मतदान में सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर सन्नाटा रहा जबकि कुछ में काफी भीड़ रही। वहीं सदर विधान सभा की बात की जाएं तो तकरीबन 62 फीसदी वोटिंग हुई। 
  थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केंद्र आते है। जिसमें सदर और भगवंत नगर शामिल है। जिले के चुनाव कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गंगाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली दोनों विधान सभाओं में के मतदान केंद्रों पर कुल 60 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें युवाओं की भीड़ अधिक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें