मतदान केंद्र के लगी भीड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में पांचवें चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। लंबी लाइन लगेगी और एक-एक वोट को बूथ तक पहुंचाने के लिए माथापच्ची होगी। प्रशासन शत-प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य लेकर मतदाता को बूथ तक पहुंचाना चाहता है। दूसरी ओर नेता अपने वोट के लिए मतदाता को बूथ तक पहुंचाने की जद्दोजहद में रात भर परेशान दिखे।
रुझान व परिणाम जो भी आए लेकिन हर पार्टी किसी भी तरह का कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। एक माह से अधिक दिनों के बाद अब नेता व मतदाता दोनों के लिए निर्णायक घड़ी आई है। सोमवार को मतदान के दौरान समर्थक तो वोट देंगे ही लेकिन स्विंग मतदाता(बदल जाने वाले) भी पाले में आ जाएं, इसके लिए नेताओं ने बूथ स्तर पर रणनीति बनाई है।